Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

हादसा, नोएडा: अर्जुन अवार्ड विजेता के पति से चेन छीनी

क्षेत्र में कई घटनाओं का किया जिक्र
केस दर्ज कर जांच की जा रही

अमर सैनी
हादसा, नोएडा।बाइक सवार दो बदमाशों ने सेक्टर-27 में अर्जुन अवार्ड विजेता और अंतरराष्ट्रीय रेसलर दिव्या काकरान के घर के बाहर उनके पति से सोने की चेन छीन ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज न होने पर बुधवार को दिव्या ने दो वीडियो वायरल कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से कार्रवाई की गुहार लगाई। दिव्या के पति सचिन प्रताप सिंह खुद राष्ट्रीय स्तर के बॉडी बिल्डर हैं। दिव्या काकरान ने अपने सोशल मीडिया वीडियो में पूरी घटना बयां की है। उनका कहना है कि वह पति सचिन प्रताप सिंह के साथ सेक्टर-27 में रहती हैं। 26 नवंबर की शाम 7:30 बजे उनके पति घर के पास गोलगप्पे खा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और सचिन से तीन तोले की सोने की चेन छीनकर ले गए। एक सप्ताह पहले उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिखाई। फिर भी मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। उन्होंने वीडियो में सीधे-सीधे प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि नोएडा जैसे प्रीमियम लोकेशन में, जहां बड़े नेता और अधिकारी रहते हैं, अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि लोग सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सेक्टर-20 थाने में एक सप्ताह पहले शिकायत दी थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिव्या काकरान वर्तमान में नोएडा प्राधिकरण में तहसीलदार के पद पर नियुक्त हैं।

केस दर्ज कर जांच की जा रही

पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज है। घटना का पर्दाफाश करने के लिए टीमें बनाई गई हैं। घटना का जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

वीडियो में दिव्या ने बताया कि बदमाश घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। वे तीन बार घटनास्थल के आसपास चक्कर लगा चुके थे। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। मैं यह रिक्वेस्ट करना चाहूंगी कि यह वीडियो ज्यादा से ज्यादा पुलिस वालों और बड़े-बड़े अफसरों तक पहुंचे। वह अपने काम को ढंग से ईमानदारी से करें।

क्षेत्र में कई घटनाओं का किया जिक्र

दिव्या ने अपनी दूसरी वीडियो में कहा कि क्षेत्र में रोजाना मोबाइल फोन, चेन छीनने समेत कई आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। जब वह थाने पहुंचीं तो कई पीड़ित उन्हें ऐसे मिले, जिनके मोबाइल फोन बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधी बेखौफ हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें