हरियाणा

मनोहर लाल ने गत साढ़े नौ वर्षों में गुड गवर्नेंस का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए हरियाणा प्रदेश के विकास को दी नयी दिशा – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

13 मार्च को हरियाणा विधान सभा का विशेष सत्र होगा आयोजित

 

चंडीगढ़, 12 मार्च- ( कोमल रमोला ) हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि  निर्वर्तमान मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अपने कार्यकाल में गत साढ़े नौ वर्षों में गुड गवर्नेंस का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए हरियाणा प्रदेश के विकास को नयी दिशा दी है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज यहाँ मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने उपरान्त पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि श्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूलमंत्र पर चलते हुए बिना किसी भेदभाव के प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। श्री मनोहर लाल ने अन्तोदय की भावना से कार्य करते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया है। हरियाणा की ट्रांसफर पॉलिसी, बिना पर्ची-बिना खर्ची रोज़गार जैसी अनेकों पहल से आज जनता में श्री मनोहर लाल के प्रति बहुत विश्वास है। उन्होंने मंत्रिमंडल की प्रथम बैठक में मनोहर लाल के कार्यकाल में किये गए कार्यों पर धन्यवाद व्यक्त किया। इसके अलावा 13 मार्च को  हरियाणा विधान सभा विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और हरियाणा भाजपा प्रभारी श्री बिप्लव देब सहित केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि जिस सोच के साथ उन्हें नयी जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसी अनुसार कार्य करते हुए श्री मनोहर लाल के जनसेवा भाव को आगे बढ़ने का काम करेंगे। राज्य सरकार हर व्यक्ति की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की प्रथम बैठक में मंत्रिमंडल ने श्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश की जनता की सेवा के लिए किये गए सतत प्रयासों के लिए मुक्त कंठ से उनका धन्यवाद व्यक्त किया।  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा की हरियाणा मंत्रिमंडल उनकी नीति, सोच और कार्यों को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के चहुमुखी विकास की और गति प्रदान करने की दिशा में कार्य करेगा।

इस अवसर पर मंत्रीगण श्री कँवर पाल, श्री मूलचंद शर्मा, श्री रणजीत सिंह, श्री जय प्रकाश दलाल और डॉ. बनवारी लाल, मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल,, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी.उमाशंकर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल और श्रीमती आशिमा बराड़, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री मंदीप सिंह बराड़ सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players