Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida News: सेक्टर-33 में निर्माणाधीन दुकान की शटरिंग गिरी, मलबे में दबे 3 मजदूर घायल, 2 की हालत गंभीर

Noida News: सेक्टर-33 में निर्माणाधीन दुकान की शटरिंग गिरी, मलबे में दबे 3 मजदूर घायल, 2 की हालत गंभीर

नोएडा। सेक्टर-33 में रविवार दोपहर निर्माणाधीन दुकानों के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लिंटर डालने के दौरान अचानक शटरिंग भरभराकर गिर गई, जिससे मलबे में दबकर तीन मजदूर घायल हो गए। इनमें दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के समय निर्माण स्थल पर कुल 16 मजदूर काम कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-33 के बी-ब्लॉक में दो मंजिला दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार दोपहर करीब 3:45 बजे छत पर लिंटर डालने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान शटरिंग अचानक गिर गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मजदूर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

इस दुर्घटना में मध्य प्रदेश निवासी संजना, शिवलाल और प्यारेलाल मलबे में दबकर घायल हो गए। संजना और शिवलाल को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि प्यारेलाल को मामूली चोट लगी है। तीनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना दोपहर करीब 3:50 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को मिली। इसके बाद थाना सेक्टर-24 पुलिस, अग्निशमन विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस की टीम ने जेसीबी की सहायता से मलबा हटाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस ने पूरे निर्माण स्थल को घेरकर यह सुनिश्चित किया कि मलबे में कोई अन्य व्यक्ति फंसा न हो। राहत कार्य पूरा होने के बाद अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं, इसकी जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की भी विस्तृत जांच की जा रही है।

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें