Greater Noida News: महागुन मायवुड्स में गहराया पेयजल संकट, टैंकरों के सहारे हजारों परिवार, प्रदर्शन की चेतावनी

Greater Noida News: महागुन मायवुड्स में गहराया पेयजल संकट, टैंकरों के सहारे हजारों परिवार, प्रदर्शन की चेतावनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मायवुड्स सोसाइटी में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। रविवार को भी पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं होने से हजारों परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निवासियों का आरोप है कि कई दिनों से प्राधिकरण और बिल्डर प्रबंधन से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन समस्या का अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

सोसाइटी निवासी गौरव ने बताया कि परिसर में करीब पांच हजार परिवार रहते हैं, लेकिन उन्हें पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। रविवार होने के कारण अधिकांश लोग घरों में मौजूद थे और घरेलू कार्यों के लिए पानी की आवश्यकता अधिक थी, लेकिन पर्याप्त जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कई फ्लैटों के वॉशरूम और रसोई तक में पानी खत्म हो गया। निवासी पूजा का कहना है कि प्राधिकरण और बिल्डर प्रबंधन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर अपनी जवाबदेही से बच रहे हैं, जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने मांग की कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द स्थायी समाधान सुनिश्चित करे।

निवासियों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन रोजाना पानी के टैंकर मंगाकर अंडरग्राउंड टैंक भरने का प्रयास करता है, लेकिन कुछ ही समय में पानी समाप्त हो जाता है। इसके बाद कई परिवारों को पीने का पानी बाजार से खरीदना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे प्राधिकरण और बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img