Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Noida News: विधायक पंकज सिंह ने ₹4.23 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात, स्वास्थ्य शिविर और वृक्षारोपण में भी लिया हिस्सा

Noida News: विधायक पंकज सिंह ने ₹4.23 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात, स्वास्थ्य शिविर और वृक्षारोपण में भी लिया हिस्सा

नोएडा। नोएडा विधायक पंकज सिंह ने रविवार को विकास, जनसेवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई कार्यक्रमों में भाग लेते हुए क्षेत्रवासियों को लगभग 4.23 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न गांवों और कॉलोनियों में सड़क एवं नाली निर्माण से जुड़ी 16 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

इन परियोजनाओं का कार्य विधायक निधि, त्वरित आर्थिक विकास योजना तथा राज्यसभा सांसद निधि से कराया जाएगा। इससे ग्राम छिजारसी, चोटपुर, बहलोलपुर, गढ़ी चौखंडी और आसपास के क्षेत्रों में सड़क, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों का जीवन अधिक सुगम और सुरक्षित बन सके।

इसके बाद उन्होंने प्रकाश हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

विधायक ने सेक्टर-32 की ग्रीन बेल्ट में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

दिनभर चले कार्यक्रमों के दौरान विधायक ने सेक्टर-19, सेक्टर-20 और सेक्टर-40 में जनसंवाद कार्यक्रमों में भी भाग लिया तथा स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

 


 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें