Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Atal Smriti Sammelan: गीता कॉलोनी में अटल स्मृति सम्मेलन, दुष्यंत गौतम ने अटल जी की विचारधारा और राष्ट्रनीति पर रखे स्पष्ट विचार

atal smriti sammelan delhi, dushyant gautam speech, krishna nagar

Atal Smriti Sammelan: गीता कॉलोनी में अटल स्मृति सम्मेलन, दुष्यंत गौतम ने अटल जी की विचारधारा और राष्ट्रनीति पर रखे स्पष्ट विचार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में कृष्णा नगर विधायक डॉ. अनिल गोयल, शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, स्थानीय निगम पार्षद संदीप कपूर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए दुष्यंत गौतम ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन के उन अनछुए और प्रखर पहलुओं पर प्रकाश डाला, जिन्हें सुनकर कार्यकर्ताओं ने देर तक तालियां बजाईं। उन्होंने कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि विचारों का ऐसा प्रवाह थे जिसने भारतीय राजनीति की दिशा और दशा दोनों बदल दी। अटल जी ने राजनीति में मर्यादा, संवाद और विकास की परंपरा स्थापित की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अटल जी के आदर्शों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाए और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

अपने संबोधन के दौरान दुष्यंत गौतम ने अंतरराष्ट्रीय हालातों पर भी टिप्पणी की और बांग्लादेश में सामने आ रही घटनाओं पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वहां हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसा की खबरें बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे गंभीर मुद्दों पर विपक्ष की चुप्पी सवाल खड़े करती है। यदि किसी अन्य समुदाय के साथ ऐसी घटनाएं होतीं तो यही नेता मुखर होकर सामने आते। उन्होंने दो टूक कहा कि मानवाधिकार सभी के लिए समान हैं और किसी भी समाज या वर्ग के खिलाफ हिंसा की निंदा होनी चाहिए।

उत्तराखंड में हाल ही में सामने आई चर्चित घटनाओं को लेकर दुष्यंत गौतम ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और ऑडियो को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ये सभी सामग्री AI जनरेटेड हैं और इनके जरिए साजिशन भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पीड़ित बेटी को पूरा न्याय मिलना चाहिए और दोषी कोई भी हो, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, कम से कम फांसी जैसी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि उनके खिलाफ भी कोई सबूत सामने आता है तो वह हर सजा भुगतने को तैयार हैं।

कार्यक्रम के दौरान अटल स्मृति सम्मेलन से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई और यह संकल्प लिया गया कि अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा, राष्ट्रवाद और जन-कल्याण की भावना को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

कृष्णा नगर विधायक डॉ. अनिल गोयल ने अपने संबोधन में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनहित, विकास और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया, निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर रोक लगी, स्वास्थ्य के क्षेत्र में 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई और मोहल्ला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं के लिए विशेष कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को सीधा लाभ मिला है। कृष्णा नगर क्षेत्र में सड़कों, नालियों, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, पार्कों और नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर काम किया जा रहा है।

निगम पार्षद संदीप कपूर ने अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर उनके व्यवहार, जनता के प्रति सोच और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने देश के बुनियादी ढांचे और ग्रामीण भारत को नई दिशा दी।

अटल स्मृति सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, कृष्णा नगर विधायक डॉ. अनिल गोयल, जिला प्रवक्ता एडवोकेट भारत गौड़, निगम पार्षद मीनाक्षी शर्मा, संदीप कपूर, राजू सचदेवा, उपाध्यक्ष दीपक मल्होत्रा, मंडल अध्यक्ष पूजा चौरसिया, सुरजीत कपूर, संजय शर्मा, कपिल राणा, यश गुलाटी, नेहा वशिष्ठ सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें