Greater Noida News: सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ग्रेटर नोएडा में तेज हुआ पौधरोपण अभियान

Greater Noida News: सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ग्रेटर नोएडा में तेज हुआ पौधरोपण अभियान

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर से राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा को हराभरा बनाने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि आरडब्ल्यूए, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने सभी लोगों से पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16बी स्थित ग्रीन बेल्ट में आयोजित वृहद पौधरोपण अभियान के दौरान सांसद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पीएम वन में उनकी ओर से प्रत्येक माह 30 पौधे लगाए जा रहे हैं और पर्यावरण दिवस पर भी पौधारोपण किया गया था।

कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों और आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विभिन्न स्थानों पर पिलखन, अमलतास, गुलमोहर, नीम और जामुन जैसी प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

प्राधिकरण ने इस वर्ष पहले लगभग 1.34 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया था, जिसे बढ़ाकर करीब 1.90 लाख कर दिया गया है। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने शहरवासियों से घरों, पार्कों, ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की।

 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img