Faridabad Crime: फरीदाबाद में अवैध हथियार सप्लाई करने वाला समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा बरामद

Faridabad Crime: फरीदाबाद में अवैध हथियार सप्लाई करने वाला समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा बरामद

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Faridabad Police को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की अपराध शाखाओं ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से दो देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 11 अप्रैल को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छांयसा निवासी 21 वर्षीय बबली को नाहर सिंह स्टेडियम रोड से अवैध देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार धर्मजीत (22) निवासी छांयसा से 5000 रुपये में खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मजीत को भी गिरफ्तार कर लिया।

वहीं एक अन्य मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने सुरदास कॉलोनी, गांव मिर्जापुर निवासी मोनू गुप्ता को टोल टैक्स धौज के पास से अवैध देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में पुलिस ने हथियारों की बरामदगी कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img