Politicsहरियाणा

2024 का चुनाव और आपका वोट बहुत ही अहम: मुख्यमंत्री नायब सैनी

करनाल 9 मई(कोमल रमोला )2014 और 2019 के वोट का ही कमाल है कि भारत का विश्व में डंका बज रहा है। आज भारत बोलता है, तो दुनिया आदरपूर्वक सुनती है। आज देश में भय का माहौल खत्म हो गया है। 2014 के पहले लोगों में भय रहता था कि आतंकवादी हमला में कब परिजनों की लाश देखनी पड़ें। आज प्रधानमंत्री मोदी ने देश को एक विश्वास और नई दिशा दी है। 2024 का चुनाव और आपका वोट बहुत ही अहम है। यह बात चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भठ्ठा एसोसिएशन की बैठक में कही। भठ्ठा एसोसिएशन के सदस्यों ने उनको भारी मतों से जीताने का वादा किया। भठ्ठा एसोसिएशन से पहले चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी लघु भारती भी गए और स्थानीय उद्यमियों को भी संबोधित करते हुए अपनी सरकार के विकास कार्यों के बारे में चर्चा की।
श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस को अपने पाक प्रेम के बारे में लोगों को बताना चाहिए। हमारी सेना को कांग्रेस के शासन में आतंकवादियों पर चलाई गई गोलियों का हिसाब देना पड़ता था। यह कांग्रेस की नीति थी। दस वर्षों में हमारी सरकार ने सेना को आतंकवादियों से निपटने की खुली छूट दे रखी है इसलिए आज आतंकवादी घटनाओं में कमी आई है और पत्थरबाज गायब हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की शासन काल में भारत अपनी मजबूत पहचान के साथ सुरक्षित है। कांग्रेस ने विकास के नाम पर लोगों को ठगा है। सत्ता चलाने के लिए कांग्रेस को देश ने वक्त बहुत दिया पर वे असफल रहें।
उन्होंने कहा कि करनाल में भारी वोटों से मनोहर लाल को जीता कर प्रधानमंत्री मोदी को मजबूती प्रदान करें। करनाल हमारी सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों का गवाह है। आगे भी यहां हमारी सरकार विकास के कार्यों को करती रहेगी। यह मोदी की गारंटी है। आप अपना कीमती वोट बीजेपी को देकर सशक्त भारत का निर्माण करने में सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players