Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

हमें बोलने की ज़रूरत नहीं है, हमारे लिए ज़ीरो बिजली बिल बोलता है, 43,000 नौकरियां बोलती है, नहरी पानी बोलता है: भगवंत मान

 

चंडीगढ़/शाहकोट, 9 मई(कोमल रमोला )

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए शाहकोट में प्रचार किया, जहां हजारों लोगों ने उत्साह और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान का फूलों और ‘आम आदमी पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से स्वागत किया गया। मान ने कहा कि वह इस प्यार के कर्जदार हैं। यह ईश्वर की कृपा है कि उन्हें यह प्यार मिला है, अन्यथा लोग दूसरे राजनेताओं को रत्ती भर भी पसंद नहीं करते और उनसे मिलने को अपशकुन मानते है।

अपने संबोधन के दौरान मान ने रतन सिंह कक्कड़ कलां को भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह उनके परिवार से भी मिले। मान ने कहा कि रतन सिंह जमीन से जुड़े और सर्वप्रिय नेता थे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि वोट मांगने के लिए उन्हें कुछ बोलना ही नहीं पड़ता। उनकी सरकार का काम खुद बोलता है। आपका शून्य बिजली बिल हमारे लिए बोल रहा है। 43,000 सरकारी नौकरियां बोल रही हैं। ‘कस्सी’ और ‘रजवाहे’ में पानी बोल रहा है। बंद टोल प्लाजा और आपके राशन कार्ड हमारे लिए बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाब में 16 टोल प्लाजा बंद कर दिए जिससे पंजाबियों को रोजाना करीब 60 लाख की बचत हो रही है। वहीं शून्य बिजली बिल ने आम जनता का आर्थिक बोझ हल्का किया है।

मान ने कहा कि वह अन्य मुख्यमंत्रियों या राजनीतिक नेताओं की तरह नहीं हैं। वह उनमें (आम लोगों) में से एक हैं और उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे मुख्यमंत्री जनता से दूर रहते थे जबकि वह हमेशा जनता के बीच रहते हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक राजनेता इसलिए दुखी हैं क्योंकि सामान्य परिवार के बेटे-बेटियां सीएम, विधायक और मंत्री बन गये। उन्होंने कहा कि उनके 32 दांत हैं और ज्यादातर समय वह जो कहते हैं वह सच साबित होता है। उन्होंने कहा कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान मैंने भविष्यवाणी की थी कि बादल परिवार के सभी लोग हार जाएंगे, मजीठिया, सिद्धू, कैप्टन, भट्ठल, मालूका, बल्टोहा, वे सभी हार जाएंगे और ऐसा ही हुआ। वे सभी विधायक का चुनाव हार गए। उन्होंने आवाज दी, ‘पंजाब बनेगा हीरो’, शाहकोट के लोगों ने जवाब दिया, ‘इस बार 13-0’।

मान ने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो कल पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ जायेंगे। उन्होंने कहा कि हमें हमारा शेर वापस मिलेगा और मैं उनकी रिहाई के तुरंत बाद उन्हें पंजाब लाऊंगा, क्योंकि पंजाब ने 2014 में 4 सांसदों के साथ हमें सफलता दिलाई थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब ‘400+’ नहीं कह रही है क्योंकि उन्हें पता है कि उनका जहाज डूब रहा है। वहीं, आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटें, दिल्ली, कुरूक्षेत्र, गुजरात और असम की सीटें भी जीत रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पास 30-40 सांसद होंगे। अगली सरकार आप के समर्थन के बिना नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि संसद में आप के 13 सांसद होंगे तो वे हमारा फंड नहीं रोक पाएंगे। उन्होंने कहा कि हम मिलकर पंजाब को फिर से ‘सोने की चिड़ियां’ बनाने के लिए काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि मैंने हरसिमरत बादल का नाटक करते हुए वीडियो देखा था, लेकिन आज आपका समर्थन और उत्साह देखने के बाद मुझे 100% यकीन है कि 4 जून के बाद ये सभी रो रहे होंगे। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने पंजाब को लूटा और पंजाब के लोगों के खून से सुख विलास होटल बनाया। लेकिन अब लोगों के पास सारा हिसाब-किताब चुकता करने का मौका है। सुशील कुमार रिंकू के मामले पर मान ने कहा कि उन्हें कुछ कहने की जरूरत ही नहीं है। इस धोखे की कीमत जालंधर के लोग 1 जून को वसूलेंगे और 4 जून को दुनिया के सामने साफ हो जाएगा कि पंजाबी धोखेबाज़ों नहीं छोड़ते।

जालंधर से आट उम्मीदवार पवन कुमार टीनू ने भारी समर्थन के लिए सीएम मान और शाहकोट के लोगों का धन्यवाद किया। टीनू ने कहा कि आम आदमी पार्टी जैसा उत्साही युवाओं का समर्थन किसी भी पार्टी के पास नहीं है। आम आदमी पार्टी वह पार्टी है जिस पर हमारे युवाओं को भरोसा है। उन्होंने कहा कि अपने 25 साल के राजनीतिक करियर में उन्होंने किसी नेता के लिए इतना प्यार, समर्थन और उत्साह कभी नहीं देखा, जितना सीएम भगवंत मान के लिए देख रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि 1 जून को झाड़ू का बटन दबाकर आम आदमी पार्टी को जिताना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *