उत्तर प्रदेशराज्य

Hapur: हापुड़ में जलभराव से मिलेगी राहत, सांसद अरुण गोविल ने 8 करोड़ की लागत से बनने वाले नाले का किया शिलान्यास

Hapur: हापुड़ में जलभराव से मिलेगी राहत, सांसद अरुण गोविल ने 8 करोड़ की लागत से बनने वाले नाले का किया शिलान्यास

Related Articles

रिपोर्ट: शाहरुख खान

शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए हापुड़-मेरठ लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरुण गोविल ने सोमवार को करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह नाला लगभग 3 किलोमीटर लंबा होगा और इसका निर्माण हापुड़ शहर के गढ़ रोड पर रेलवे क्रॉसिंग से लेकर बाईपास तक किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद हापुड़ शहर के लोगों को लंबे समय से चली आ रही जलभराव की परेशानी से निजात मिलने की उम्मीद है। खासकर बारिश के मौसम में होने वाली सड़क जलमग्न की समस्या से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में हापुड़ के जिलाधिकारी (DM), पुलिस अधीक्षक (SP), नगर आयुक्त (VC) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद अरुण गोविल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। यह नाला न केवल जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को बेहतर जीवनशैली भी प्रदान करेगा। सांसद गोविल ने कहा कि विकास के कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और क्षेत्र की जनता से किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button