UP Board Compartment Exam: 30 जून तक बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, छात्रों को मिली बड़ी राहत

UP Board Compartment Exam: 30 जून तक बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, छात्रों को मिली बड़ी राहत

नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून, रात 12 बजे तक कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून निर्धारित थी। मोहर्रम और माह के चौथे शनिवार के अवकाश को देखते हुए बोर्ड ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि बड़ी संख्या में छात्रों को आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए आवेदन की समय सीमा तीन दिन बढ़ाई गई है। इससे वे छात्र-छात्राएं भी लाभ उठा सकेंगे, जो अब तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे।

गौरतलब है कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम 23 अप्रैल को घोषित किया गया था। इसके बाद पात्र विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने का अवसर दिया गया था। अब बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया को 30 जून तक जारी रखने का फैसला लिया है।

शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या या सर्वर संबंधी दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस फैसले से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है और वे निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img