Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएंLucknow : योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजलीLucknow : चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीGreater Noida Buddha Statue: गौर सिटी चौक पर गौतम बुद्ध की चारमूर्ति फिर स्थापित

महिला से मिलने आ रहे व्यक्ति को घेरकर पीटा

सेक्टर-12 में रहने वाली महिला से मिलने आ रहे व्यक्ति को घात लगाकर बैठे चार लोगों ने लाठी और डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोपियों के पास पिस्तौल भी थी। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। महिला ने चार लोगों को नामजद करते हुए सेक्टर-24 थाने में केस दर्ज कराया है।
मेट्रो अस्पताल के पास घात लगाकर बैठे हबीब, उस्मान, हमीदुल और आबिद ने विक्की पर लाठी और डंडों से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-12 में रहने वाली महिला से मिलने आ रहे व्यक्ति को घात लगाकर बैठे चार लोगों ने लाठी और डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोपियों के पास पिस्तौल भी थी। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। महिला ने चार लोगों को नामजद करते हुए सेक्टर-24 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-12 निवासी नूरी ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। शनिवार को रात दस बजे के करीब गाजियाबाद के खोड़ा का विक्की उनसे मिलने के लिए आ रहा था। मेट्रो अस्पताल के पास घात लगाकर बैठे हबीब, उस्मान, हमीदुल और आबिद ने विक्की पर लाठी और डंडों से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस दौरान विक्की का सिर फट गया। उसके सिर में कई टांके लगे हैं और एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। लहूलुहान विक्की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुईं। आबिद को छोड़कर सभी आरोपी दिल्ली की न्यू फ्रेंडस कॉलोनी के रहने वाले हैं। आरोप है कि महिला के घर के आबिद के कहने पर अन्य आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। मारपीट किस बात को लेकर हुई है, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। मेट्रो अस्पताल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *