Noida Traffic News: नोएडा में ट्रैफिक उल्लंघन पर 1500 से अधिक चालकों के लाइसेंस निलंबित

Noida Traffic News: नोएडा में ट्रैफिक उल्लंघन पर 1500 से अधिक चालकों के लाइसेंस निलंबित

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 1500 से अधिक चालकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस द्वारा लिखे गए पत्र के आधार पर परिवहन विभाग ने की है। बार-बार नियम तोड़ने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ यह कड़ी कार्रवाई की गई है।

निलंबन की अवधि डेढ़ से 3 महीने तक रहेगी, इस दौरान ये चालक वाहन नहीं चला पाएंगे। इसमें से 800 लाइसेंस ऐसे हैं जो विशेष रूप से तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों के हैं। वहीं, 36 लाइसेंस धारक ऐसे हैं जो सोशल मीडिया पर रील बनाते हुए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। अधिकारियों ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और ट्रैफिक नियमों का पालन कराना है।

>>>>>>>>>>
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img