Jewellery Theft: सुनार की दुकान से दो लाख की सोने की बाली लेकर फरार हुए महिला और युवक

Jewellery Theft: सुनार की दुकान से दो लाख की सोने की बाली लेकर फरार हुए महिला और युवक
नोएडा। दादरी कस्बे की एस्कॉर्ट कॉलोनी स्थित एक सुनार की दुकान से महिला और युवक द्वारा सोने की बाली चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुनार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार एस्कॉर्ट कॉलोनी निवासी शंकर वर्मा की आभूषणों की दुकान है। उन्होंने बताया कि 17 जून को एक युवक और महिला उनकी दुकान पर पहुंचे और सोने की चेन तथा कान की बाली दिखाने को कहा। आभूषण दिखाने के दौरान दोनों ने उन्हें बातचीत में उलझा लिया।
आरोप है कि इसी दौरान दोनों एक पैकेट में रखी सोने की कान की एक जोड़ी बाली चोरी कर दुकान से बिना कुछ खरीदे चले गए। कुछ देर बाद सामान की जांच करने पर बाली गायब मिली। चोरी गए आभूषण की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।
पीड़ित ने काफी तलाश के बाद दादरी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए आभूषण की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।




