Noida Theft:सीओडी कार्यालय का ताला तोड़कर 1.70 लाख रुपये की नकदी चोरी, सीसीटीवी डीवीआर भी ले गए चोर

Noida Theft:सीओडी कार्यालय का ताला तोड़कर 1.70 लाख रुपये की नकदी चोरी, सीसीटीवी डीवीआर भी ले गए चोर

नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र के ओमीक्रॉन सेक्टर-1 स्थित सीओडी कार्यालय में दो अलग-अलग घटनाओं में करीब 1.70 लाख रुपये की नकदी चोरी का मामला सामने आया है। चोर कार्यालय का ताला तोड़कर नकदी के साथ सीसीटीवी डीवीआर भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मथुरापुर गांव के समीप स्थित सीओडी कार्यालय में मेरठ के पल्लवपुरम फेज-1 निवासी आयुष शर्मा सीनियर लीड के पद पर कार्यरत हैं। शिकायत के अनुसार 8 मई की सुबह टीम लीडर कार्यालय पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। जांच करने पर कार्यालय में रखे 65 हजार रुपये नकद गायब मिले।

इसके बाद 21 मई को दोबारा इसी तरह की वारदात हुई। कार्यालय पहुंचने पर मुख्य गेट खुला मिला और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी गायब था। साथ ही कार्यालय में रखे एक लाख पांच हजार रुपये नकद चोरी हो चुके थे।

दोनों घटनाओं के संबंध में दादरी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img