Faridabad: फरीदाबाद के पन्हैड़ा कलां में चेयरमैन ने किया भगवान परशुराम पुस्तकालय का उद्घाटन

Faridabad: फरीदाबाद के पन्हैड़ा कलां में चेयरमैन ने किया भगवान परशुराम पुस्तकालय का उद्घाटन

रिपोर्ट: संदीप चौहान

बल्लभगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पन्हैड़ा कलां में भगवान परशुराम पुस्तकालय का शुभारंभ समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पुस्तकालय का उद्घाटन ब्लॉक समिति बल्लभगढ़ के चेयरमैन चंद्रपाल सिंह ने अपने करकमलों से किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा को युवाओं के भविष्य की नींव बताते हुए सरकार की बिना पर्ची-खर्ची की सरकारी नौकरी योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में चेयरमैन का स्वागत समिति अध्यक्ष राम कुमार शर्मा, ओमकार वत्स एवं अन्य गणमान्य लोगों ने फूलमाला पहनाकर और पगड़ी बांधकर किया। पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु उपयोगी पुस्तकें, अलमारी, कुर्सी-टेबल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। चेयरमैन ने कहा कि यह पुस्तकालय ग्रामीण युवाओं के लिए ज्ञान का केंद्र बनेगा और उनके उज्जवल भविष्य की दिशा तय करेगा। उन्होंने भविष्य में भी छात्रों की आवश्यकताओं को पूरा करने का आश्वासन दिया।

पुस्तकालय में ग्राम पंचायत द्वारा वाई-फाई सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे छात्र ऑनलाइन अध्ययन की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। कार्यक्रम का संचालन रघु शास्त्री ने किया और आयोजन ब्लॉक समिति सदस्य ओमकार वत्स के प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर गांव के सरपंच धर्मवीर शर्मा, स्वामी अत्रि महाराज, मनफूल शर्मा, महेश शर्मा दुधिया, किशन चंद शर्मा, रामकुमार मैम्बर, राहुल मैम्बर, राजीव गौड़, मास्टर भवीचन्द, दयाराम शर्मा, अशोक कुमार वत्स, चेतन, डैविड़, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को लेकर जागरूकता और उम्मीद का नया अध्याय जोड़ दिया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img