किसानों को सिंचाई के लिए सतही पानी का प्रयोग करने के लिए गाँव स्तरीय कैंप लगा कर किया जायेगा प्रेरित: बरिन्दर कुमार गोयल

किसानों को सिंचाई के लिए सतही पानी का प्रयोग करने के लिए गाँव स्तरीय कैंप लगा कर किया जायेगा प्रेरित: बरिन्दर कुमार गोयल

रिपोर्ट : कोमल रमोला
चंडीगढ़, 25 अक्तूबर

पंजाब के किसानों को सिंचाई के लिए सतही पानी का प्रयोग करने के लिए गाँव स्तरीय कैंप लगा कर प्रेरित किया जायेगा। यह प्रगटावा जल स्रोत मंत्री बरिन्दर कुमार गोयल ने विभाग की समीक्षा मीटिंग के दौरान किया।

मीटिंग के दौरान जल स्रोत मंत्री श्री गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्वप्न हर खेत तक पानी पहुंचाना है और इस मंतव्य को पूरा करने के लिए तेज़ी के साथ काम किया जा रहा है। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये जल स्रोत मंत्री श्री बरिन्दर कुमार गोयल ने प्रमुख सचिव जल स्रोत श्री कृष्ण कुमार से विभाग के कामों की प्रगति का जायज़ा लिया।

प्रमुख सचिव श्री कृष्ण कुमार ने जल स्रोत मंत्री को बताया कि विभाग के नहरी प्रशासन की तरफ से वित्तीय साल 2024- 25 के दौरान कुल 401 काम किये जा रहे हैं। उन्होंने मंत्री को चकबंदी के कामों की प्रगति, बाढ़ की रोकथाम सम्बन्धी किये जा रहे काम और राज्य में बाँस के पौधे लगाने सम्बन्धी चल रहे कामों के बारे भी विस्थारपूर्वक जानकारी दी।

मंत्री ने विभाग के प्रगति के अधीन कामों को समयबद्ध तरीके के साथ निपटाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने नहरों की संभाल, वृक्ष लगाने और जलघरों की लाइनिंग और सफ़ाई जैसी गतिविधियों के लिए मनरेगा स्कीम का लाभ उठाने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया।

मंत्री ने विभाग के समूह अधिकारियों को हिदायत की कि चल रहे प्रोजेक्टों की गुणवत्ता के मापदण्डों को पूरा करना यकीनी बनाया जाये।

मीटिंग में मुख्य इंजीनियर नहर शेर सिंह, मुख्य इंजीनियर ड्रेनेज हरिन्दर सिंह बेदी, मुख्य इंजीनियर डिज़ाइन पवन कपूर, मुख्य इंजीनियर विजीलैंस हरदीप महिन्दीरत्ता, मुख्य इंजीनियर डैम वरिन्दर कुमार, सुपरडैंट और कार्यकारी इंजीनियरों के समेत अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।
——–

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img