Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

अरविंद केजरीवाल ने होशियारपुर से ‘आप’ उम्मीदवार डॉ राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार

 

होशियारपुर/चंडीगढ़, 26 मई( कोमल रमोला )

आम आदमी पार्टी आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को होशियारपुर से आप उम्मीदवार डॉ राजकुमार चब्बेवाल के लिए प्रचार किया। उन्होंने आप उम्मीदवार के साथ एक बड़ा रोड शो किया और लोगों से 1 जून को झाड़ू का बटन दबाकर डॉ चब्बेवाल को जिताने की अपील की। केजरीवाल ने लोगों से कहा कि झाड़ू का बटन ईवीएम में पांच नंबर पर है। इसलिए एक जून को सिर्फ पांच नंबर बटन ही दबाना।

लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह तानाशाही को खत्म करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि 2020 में किसान आंदोलन के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के किसानों को दिल्ली में घुसने नहीं दिया था। इस बार आप ऐसा बटन दबाओ कि मोदी दिल्ली की सत्ता से बाहर हो जाएं। इस चुनाव में आप नरेंद्र मोदी से किसान आंदोलन का बदला ले लो।

केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के ठीक बाद भाजपा ने मुझे गिरफ्तार करवा लिया, ताकि मैं चुनाव प्रचार न कर सकूं। इनको डर था कि अगर केजरीवाल बाहर रहेगा तो दिल्ली, पंजाब हरियाणा और देश के कई राज्यों में भाजपा को भारी नुकसान होगा। लेकिन भगवान ने मेरी आवाज सुन ली और भाजपा की तानाशाही को खत्म करने के लिए 20 दिन के लिए मुझे जेल से बाहर निकाल दिया।

उन्होंने कहा कि आपने जिस तरह आम आदमी पार्टी को 92 विधायक देकर पंजाब में मजबूत किया इस तरह इस बार 13 सांसद देकर हमें केंद्र में मजबूत बना दो। फिर कोई भी पंजाब का फंड नहीं रोक पाएगा और राज्यपाल भी पंजाब का कोई बिल नहीं रोक सकेगा। अभी केंद्र सरकार पंजाब के करीब साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये रोक रखी हैं। उसे पैसे से पंजाब के गांवों की सड़के और अन्य विकास कार्य होने थे।

केजरीवाल ने कहा कि अभी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को केंद्र सरकार और राज्यपाल से अकेले लड़ना पड़ रहा है। जब हमारे 13 सांसद पंजाब से जीत जाएंगे तो वे सब भगवंत मान के हाथ व आवाज बनेंगे और पंजाब के हक के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलकर केन्द्र सरकार और राज्यपाल से लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म किया, जिससे अब सरकारी पैसे की काफी बचत हो रही है। उस पैसे से हम पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली दे रहे हैं। आज पंजाब के 83 प्रतिशत लोगों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। इसके अलावा हम जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक बना रहे हैं और सरकारी अस्पतालों की हालत सुधार रहे हैं। वहीं सरकारी स्कूलों को हम स्कूल ऑफ एमिनेंस में बदल रहे हैं। वही हमारे सरकार में करीब 50000 सरकारी नौकरियां दी और हजारों कच्चे कर्मचारी पक्के किए।

केजरीवाल ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान जब हम लोगों को बोलते थे कि हम आपके बिजली के बिल जीरो कर देंगे तो लोगों को यकीन नहीं होता था, लेकिन हमने इसे संभव बनाया। ऐसा सिर्फ देश के दो राज्यों दिल्ली और पंजाब में ही हो रहा है और दोनों जगह आम आदमी पार्टी की ही सरकार है। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि हमारी नीयत साफ है और हम ईमानदारी से कम कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले कह रहे हैं कि 400 सीटें दो मोदी जी कुछ बड़ा करने वाले हैं। मैंने पता किया तो पता चला कि 400 सीट वह इसलिए मांग रहे हैं ताकि वो देश का संविधान बदल सकें और संविधान के द्वारा पिछड़ी और अनुसूचित जातियों को मिले आरक्षण को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि आरएसएस और उससे जुड़े संगठनों का शुरू से यही मकसद रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेता अत्यंत अहंकार में डूब गए हैं। इनका अहंकार का आलम देखिए कि इनके राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा कहते हैं कि भगवान जगन्नाथ मोदी जी के भक्त हैं। जबकि जगन्नाथ का मतलब होता है जगत के नाथ। यानी पूरी दुनिया का कल्याण करने वाला। भगवान श्रीराम पर ये लोग बोलते हैं कि मोदी जी श्री राम को लाए हैं। आप सोचिए क्या कोई इंसान भगवान को धरती पर ला सकता है क्या! भगवान ने तो पूरी सृष्टि को बनाई है, लेकिन भाजपा वाले को अब लगने लगा है कि मोदी जी ने ही सृष्टि की रचना की है। मोदी जी खुद भी बोल रहे हैं कि वह भगवान के अवतार हैं। इसलिए इस बार वोट के माध्यम से इनके अहंकार को खत्म कर दो।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *