Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

कंपनी कर्मचारी से मोबाइल फोन छीना

सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार बदमाश ने कंपनी कर्मचारी से मोबाइल फोन छीन लिया।
सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार बदमाश ने कंपनी कर्मचारी से मोबाइल फोन छीन लिया।

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार बदमाश ने कंपनी कर्मचारी से मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-63 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूल रूप से जिला कौशांबी का रहने वाले दीपक द्विवेदी वर्तमान में दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में रहता है और नोएडा की एक कंपनी में काम करता है। 1 सितंबर की रात 10 बजे वह कंपनी से घर जा रहा था। सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास पीछे से बाइक सवार बदमाश आया और उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। पीड़ित ने कुछ दूर तक आरोपी का पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा।पीड़ित ने एक राहगीर से मोबाइल फोन लेकर कॉल की, लेकिन मोबाइल फोन स्विच ऑफ था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित को आशंका है कि आरोपी उसके मोबाइल फोन का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में कर सकता है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *