Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे नाले में गिरी, 2 की हुई मौत

थाना भोजपुर के हृदयपुर भंडौला गांव में एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे नाले में जा गिरी
थाना भोजपुर के हृदयपुर भंडौला गांव में एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे नाले में जा गिरी

अमर सैनी

गाजियाबाद। थाना भोजपुर के हृदयपुर भंडौला गांव में एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में तीन मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों ने घायलों को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे मजदूर की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।
हृदयपुर भंडौंला निवासी 28 वर्षीय उपेंद्र जाटव, 22 वर्षीय विनय जाटव और चंद्रमणि खेतों में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। किसान विनोद जाटव को गुरुवार को गन्ना बोना था। तीनों मजदूर विनोद के ट्रैक्टर बुग्गी से गन्ने का बीज तुलवाने के लिए गांव सैदपुर गए थे। वजन कराने के बाद उसने बीज विनोद के खेत में छोड़ दिया और घर लौटने लगा। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही वह हृदयपुर भंडौला-सैदपुर मार्ग पर स्थित नाले के पास पहुंचा, ट्रैक्टर बुग्गी अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। उपेन्द्र, विनय और चन्द्रमणि ट्रैक्टर के नीचे दब गये। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। जिसके बाद 28 वर्षीय उपेंद्र जाटव और 22 वर्षीय विनय जाटव की मौत हो गई।
उपेन्द्र शादीशुदा था और उसके दो बच्चे थे। उपेन्द्र अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाले व्यक्ति थे। विनय अविवाहित था। उपेन्द्र और विनय की मौत से दोनों परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिकायत मिलेगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *