दिल्ली

Indian Army scholarship: युद्ध में बलिदान देने वाले जवानों के बच्चों को पोदार स्कूल देगा छात्रवृत्ति

Indian Army scholarship: युद्ध में बलिदान देने वाले जवानों के बच्चों को पोदार स्कूल देगा छात्रवृत्ति

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने सैनिकों के बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए मुंबई स्थित पोदार एजुकेशन नेटवर्क के साथ शुक्रवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत पोदार एजुकेशन नेटवर्क के 148 स्कूलों में शहीद या युद्ध में बलिदान देने वाले जवानों के चार बच्चों को पूरी ट्यूशन फीस (100%) में छात्रवृत्ति दी जाएगी।

साथ ही, सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों के दस बच्चों को 50 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट दी जाएगी। इसके अलावा छात्रों को किताबें, यूनिफॉर्म, स्कूल किट और एक बार की प्रवेश शुल्क की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस पहल से सैनिक परिवारों के कल्याण और बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा।

भारतीय सेना का कहना है कि यह कदम सैनिक परिवारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players