Bagmati Express Accident: तमिलनाडु में बागमती एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, 12 डिब्बे उतरे, 19 पैसेंजर घायल

तमिलनाडु में बागमती एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, 12 डिब्बे उतरे, 19 पैसेंजर घायल

तमिलनाडु में चेन्नई के पास मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई। 11 अक्टूबर रात 8:30 बजे हुए हादसे में 12 डिब्बे पटरी से उतर गए, एक कोच और पार्सल वैन में आग लग गई। हादसे में 19 लोग घायल हैं। ट्रेन में 1360 पैसेंजर्स सवार थे। साउथ रेलवे के मुताबिक, हादसा चेन्नई से 41 किलोमीटर दूर कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुआ। इस दौरान बागमती एक्सप्रेस की स्पीड 75 किमी/घंटा थी। रेलवे ने बताया कि रात 8.27 बजे पोन्नेरी स्टेशन क्रॉस करने के बाद बागमती एक्सप्रेस को मेन लाइन पर चलने का ग्रीन सिग्नल मिला। कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन में पहुंचने से पहले लोको पायलट और ट्रेन क्रू को जोरदार झटका लगा। झटके के बाद ट्रेन मेन लाइन छोड़कर लूपलाइन में चली गई। यहां पहले से एक मालगाड़ी खड़ी थी। बागमती एक्सप्रेस इससे टकरा गई। रेलवे जांच कर रहा है कि ट्रेन लूप लाइन पर कैसे गई। भारतीय रेलवे ने हादसे की जांच के लिए आज हाई लेवल इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं। साथ ही फंसे हुए पैसेंजर्स को एक स्पेशल ट्रेन से उनकी आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img