Delhi Crime: सीमापुरी पुलिस टीम ने दो सक्रिय ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद

Delhi Crime: सीमापुरी पुलिस टीम ने दो सक्रिय ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिला थाना सीमापुरी की टीम ने दो सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल बरामद किए गए। शाहदरा जिले के डीपीसी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरेली यूपी निवासी सुमित सिंह और फरमान के रूप में हुई है। डीसीपी ने बताया कि थाना सीमापुरी इलाके में वाहन चोरी की घटना की गंभीरता को देखते हुए, थाना सीमापुरी के क्रैक टीम को लगाया गया।

टीम ने घटना स्थल के पास कई सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, जिसमें एक अज्ञात लड़का घटना स्थल पर आया और गोली चलाकर घटना स्थल से भाग गया। उसके बाद दोनों मामलों में संदिग्ध व्यक्ति के मार्ग के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। रास्ते की जांच करने पर आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पुरानी सीमापुरी में एक कपड़ा सिलाई कारखाने में पहुंचा। फैक्ट्री मालिक से पूछताछ की गई और उसने संदिग्ध व्यक्ति फरमान की पहचान की और पता चला कि फरमान सुबह अपने गांव तिलमाची गया था।

उसके बाद क्रैक टीम स्थानीय पुलिस के साथ गांव तिलमाची पहुंची और आरोपी फरमान को पकड़ लिया गया और उसकी निशानदेही पर चोरी की गई बुलेट बरामद की गई। आरोपी फरमान ने खुलासा किया कि उसके दोस्त सुमित सिंह ने भी एक और बुलेट चुराई है। जो सीमापुरी के इलाके से चुराया था। इसके बाद सुमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी निशानदेही पर चोरी की गई बुलेट बरामद की गई।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img