EPFO: जल्द शुरू होगी ईपीएफ सुविधा प्रदाता योजना, कर्मचारियों को मिलेगी विशेषज्ञ सहायता

EPFO: जल्द शुरू होगी ईपीएफ सुविधा प्रदाता योजना, कर्मचारियों को मिलेगी विशेषज्ञ सहायता

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने घोषणा की है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में पंजीकृत कर्मचारियों की सुविधा के लिए नई ‘ईपीएफ सुविधा प्रदाता’ योजना जल्द शुरू की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य कर्मचारियों को उनके ईपीएफ खाते, योगदान और अन्य संबंधित प्रश्नों के समाधान में विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराना है।

डॉ. मांडविया ने बताया कि योजना ईपीएफ सुविधा प्रदाता को प्रशिक्षण देने के आधार पर संचालित की जाएगी। प्रशिक्षित पेशेवर कर्मचारियों को उनकी ईपीएफ से जुड़ी समस्याओं और शंकाओं के समाधान में मदद करेंगे, बिलकुल इनकम टैक्स सहायता डेस्क की तरह। कर्मचारियों को दी जाने वाली सेवाओं के लिए शुल्क सरकार द्वारा तय किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और समान मानक सुनिश्चित होंगे।

इस पहल से कर्मचारियों को ईपीएफ से संबंधित किसी भी जटिलता या जानकारी की कमी से उत्पन्न परेशानी का समाधान तुरंत मिल सकेगा। यह कदम कर्मचारियों के वित्तीय अधिकारों की सुरक्षा और ईपीएफ प्रणाली में विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सरकार का मानना है कि इस योजना से न केवल कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, बल्कि ईपीएफओ के कामकाज में दक्षता और प्रभावशीलता भी बढ़ेगी। योजना के तहत लाभार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन, समय पर सहायता और विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होंगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img