दिल्ली

Women World Cup Final: भारत की बेटियों की जीत के लिए देशभर में प्रार्थनाएं, राजेंद्र नगर में हुआ ‘विजय यज्ञ’

Women World Cup Final: भारत की बेटियों की जीत के लिए देशभर में प्रार्थनाएं, राजेंद्र नगर में हुआ ‘विजय यज्ञ’

रिपोर्ट: रवि डालमिया

आज नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे महिला एकदिवसीय विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में भारत की महिला क्रिकेट टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम से होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक मैच को लेकर पूरे देश में उत्साह और उम्मीदों का माहौल है। हर क्रिकेट प्रेमी की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं और देशभर में भारत की बेटियों की जीत के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

दिल्ली सहित कई शहरों में विशेष यज्ञ और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया है ताकि भारतीय महिला टीम को विजय प्राप्त हो। सेंट्रल दिल्ली के राजेंद्र नगर में आयोजित एक विशेष ‘विजय यज्ञ’ में लोगों ने अपराजिता देवी की पूजा की और भारत की बेटियों की सफलता के लिए प्रार्थना की। इस यज्ञ में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, खेल प्रेमी और महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने टीम इंडिया की जीत के लिए मंत्रोच्चार और हवन किया, ताकि देश की महिला क्रिकेट टीम इस मुकाबले में नया इतिहास रच सके।

कार्यक्रम आयोजकों ने कहा कि यह सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि भारत की बेटियों के सम्मान और उनके संघर्ष की प्रेरणा का प्रतीक है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल के वर्षों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया है, और अब विश्व कप में विजय हासिल करना हर भारतीय का सपना बन गया है। राजेंद्र नगर में हुए इस धार्मिक आयोजन ने दर्शाया कि खेल और आस्था का यह संगम पूरे देश को एक सूत्र में पिरोता है। हर कोई चाहता है कि आज का दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नाम हो और वे दक्षिण अफ्रीका पर जीत दर्ज कर देश को गौरवान्वित करें।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players