Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Yamuna Mahasangam 2026: नोएडा में पहली बार होगा श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तटHimachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Anant Singh Arrest: अनंत सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुए हैं गिरफ्तार

Anant Singh Arrest: अनंत सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुए हैं गिरफ्तार

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। मोकामा से जेडीयू प्रत्याशी और बाहुबली नेता अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्या मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान अदालत ने यह फैसला सुनाया। अदालत में पेशी के समय बड़ी संख्या में अनंत सिंह के समर्थक मौजूद थे, जिसके चलते कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
पटना पुलिस ने अनंत सिंह को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। अनंत सिंह पर यह कार्रवाई मोकामा के तारतार गांव में 30 अक्टूबर को हुई हिंसक झड़प के बाद की गई, जिसमें जन सुराज पार्टी और जेडीयू समर्थकों के बीच भिड़ंत हुई थी। इस दौरान जन सुराज समर्थक और पूर्व आरजेडी नेता दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे।

इस घटना के बाद मृतक दुलारचंद यादव के पोते नीरज यादव ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें अनंत सिंह समेत चार अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात अनंत सिंह को उनके आवास से गिरफ्तार किया। उनके साथ दो अन्य आरोपी — मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम — को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, घटनास्थल के सबूत और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जांच में सामने आया है कि झड़प चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी, जब दोनों दलों के समर्थकों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दुलारचंद यादव की गोली लगने से मौत हो गई। अनंत सिंह, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर मोकामा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, पहले भी कई आपराधिक मामलों में चर्चित रह चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी से न केवल राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, बल्कि चुनावी माहौल में भी नया मोड़ आ गया है।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, अनंत सिंह के समर्थकों ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है और जल्द रिहाई की मांग की है। इस बीच प्रशासन ने मोकामा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें