Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सपा की नोएडा पुलिस को चेतावनी, 2 दिन में खुलासा नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

व्यापारी कृष्ण कुमार शर्मा के बेटे कुणाल की अपहरण के बाद हत्या के मामले में भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा के बाद अब इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. महेन्द्र सिंह नागर ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की है
व्यापारी कृष्ण कुमार शर्मा के बेटे कुणाल की अपहरण के बाद हत्या के मामले में भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा के बाद अब इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. महेन्द्र सिंह नागर ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की है

अमर सैनी

नोएडा। व्यापारी कृष्ण कुमार शर्मा के बेटे कुणाल की अपहरण के बाद हत्या के मामले में भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा के बाद अब इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. महेन्द्र सिंह नागर ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की।

समाजवादी पार्टी प्रतिनिधि मंडल में शामिल जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि कुणाल हत्याकांड में पुलिस के अधिकारियों ने लापरवाही बरती है। अगर पुलिस मामले की गंभीरता समझती तो कुणाल आज जिंदा होता। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। जिससे की आगे किसी का मासूम बच्चा इस तरह शिकार न हो । उन्होंने कुणाल हत्याकांड का शीघ्र पर्दाफाश नहीं किया तो पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी उनकी लड़ाई लड़ेगी। साथ ही चेतावनी दी कि दो दिन में इस घटना का खुलासा नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। इस मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र नागर, जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी, कृशांत भाटी, राजेश रोही, रोहित मत्ते गुर्जर, हैप्पी पंडित, अक्षय सिंह भाटी, लोकेश जनमेदा, समय भाटी, अलीम सलमानी व धारा सिंह आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *