Noida Crime: नोएडा में डिजिटल अरेस्ट कर 14 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 22 मामलों में पहले से नाम दर्ज

Noida Crime: नोएडा में डिजिटल अरेस्ट कर 14 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 22 मामलों में पहले से नाम दर्ज

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में एक महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का शिकार बनाकर 14 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है, जिसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद को टेलीकॉम विभाग का अधिकारी बताकर महिला को कॉल किया और उसे एक आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद महिला को वीडियो कॉल के जरिए “डिजिटल अरेस्ट” में लिया गया, यानी उससे लगातार वीडियो कॉल पर संपर्क रखा गया और मानसिक दबाव बनाकर खाते से लाखों रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए।

महिला ने डर के चलते आरोपी के बताए अनुसार 14 लाख रुपये की भारी रकम उसके बैंक खातों में जमा करा दी। जांच के दौरान पता चला कि संदीप कुमार के बैंक खातों में पहले से 22 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें अलग-अलग ठगी के मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है। नोएडा साइबर थाने की टीम ने तकनीकी जांच और बैंकिंग ट्रेल के आधार पर संदीप को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी साइबर ठगी से जुड़ी एक बड़ी चेन का हिस्सा हो सकता है, जिसकी जांच जारी है।

https://youtu.be/LOULwqJpy30

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img