Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

लेडी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के विरोध में IMA के ईस्ट दिल्ली ब्रांच ने कड़कड़डूमा इलाके में विरोध मार्च निकाला

लेडी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के विरोध में IMA के ईस्ट दिल्ली ब्रांच ने कड़कड़डूमा इलाके में विरोध मार्च निकाला

रिपोर्ट: रवि डालमिया

कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के ईस्ट दिल्ली ब्रांच ने कड़कड़डूमा इलाके में विरोध मार्च निकाला. इस विरोध मार्च में संगठन से जुड़े सैकड़ो डॉक्टर ने हिस्सा लिया. मार्च की शुरुआत कड़कड़डूमा स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के ईस्ट दिल्ली ब्रांच से हुई, हाथों में पोस्टर बैनर लेकर मार्च में शामिल हुए डॉक्टर कड़कड़डूमा में मार्च किया और महिला डॉक्टर के हत्यारे को कड़ी सजा देने की मांग की.
प्रदर्शन में शामिल डॉक्टर ने कहा कि उन्हें संतोष है कि जांच सीबीआई को सौंप गई है,लेकिन इस जांच को तेजी से करना चाहिए, संभावना है कि इस रेप और हत्याकांड में कुछ और लोग भी शामिल है जिसकी भी गहराई से जांच होनी चाहिए. डॉक्टर ने मांग की है कि इस पूरे मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जाए ताकि आरोपियों को जल्द और कड़ी सजा मिल सके. डॉक्टर का कहना है कि यह घटना शर्मनाक और दु:खद है,सरकार को महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए. इसके साथ ही डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय करना चाहिए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *