Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Retro Review: ‘रेट्रो’ फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू: सूर्या की धमाकेदार वापसी पर सोशल मीडिया का रिएक्शन

Retro Review
Retro Review: 'रेट्रो' फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू: सूर्या की धमाकेदार वापसी पर सोशल मीडिया का रिएक्शन

Retro Review:  सूर्या और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘रेट्रो’ को दर्शकों से मिला जोरदार रिस्पॉन्स। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद सोशल मीडिया पर छाए रिव्यू। जानें क्या बोले यूजर्स।

Retro Review: सूर्या की ‘रेट्रो’ को मिला फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स

1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज की एक्शन फिल्म ‘रेट्रो’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में सूर्या और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी, और अब फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Retro Review: थाईलैंड में की गई स्पेशल ट्रेनिंग का दिखा असर

फिल्म में सूर्या ने जो एक्शन सीन्स किए हैं, वे दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहे हैं। बताया गया है कि इस फिल्म के लिए सूर्या ने खासतौर पर थाईलैंड जाकर फाइटिंग की ट्रेनिंग ली थी। वहां उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से स्थानीय फाइटर्स को भी चौंका दिया था। फिल्म में उनका जोकर जैसा लुक और दमदार स्टंट्स सोशल मीडिया पर छा गए हैं।

Retro Movie LIVE UPDATES and Reviews: Suriya starrer is set for a solid start at box office | PINKVILLA

Retro Review: सोशल मीडिया पर रेट्रो की धूम

एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक यूजर ने फिल्म के एक सीन को साझा करते हुए लिखा,
“क्या कमबैक है! यह सूर्या के करियर की सबसे बड़ी वापसी वाली फिल्म है, खासकर कंगुवा जैसी फ्लॉप के बाद।”

वहीं एक अन्य यूजर ने सूर्या के जोकर आउटफिट वाले लुक को शेयर करते हुए उनकी परफॉर्मेंस को शानदार बताया। कई फैन्स ने फिल्म को “mass entertainer”, “pure cinematic experience” और “Karthik Subbaraj’s best work” तक कहा।

तीसरे यूजर ने लिखा, रेट्रो की धमाकेदार ओपनिंग, अब सूर्या का वक्त है. द विंटेज टाइम. चौथे यूजर ने लिखा, क्या कमबैक है सूर्या.

 

Retro Review: स्टारकास्ट और टेक्निकल टीम ने निभाई अहम भूमिका

फिल्म में सूर्या और पूजा हेगड़े के साथ-साथ मलयालम अभिनेता जोजू जॉर्ज, जयराम, और करुणाकरण जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

  • संगीत: संतोष नारायणन

  • छायांकन: श्रेयस कृष्णा

  • संपादन: शफीक मोहम्मद अली

  • कला निर्देशन: जैकी, मायापंडी

  • स्टंट डायरेक्शन: केचा खम्फाकडी

फिल्म की तकनीकी टीम ने भी इसे एक विजुअल ट्रीट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Retro Review: क्या वाकई सूर्या की सबसे बड़ी वापसी?

सोशल मीडिया रिएक्शन को देखकर यह कहा जा सकता है कि ‘रेट्रो’ सूर्या के करियर में एक नई ऊर्जा भरने वाली फिल्म साबित हो सकती है। लंबे समय बाद उन्हें एक सशक्त किरदार में देखना फैन्स के लिए एक ट्रीट जैसा है। शुरुआती रिव्यूज़ के मुताबिक, फिल्म एक्शन, इमोशन और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें