Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Greater Noida: सूरजपुर पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार, लूट के 78,000 रुपये और अवैध हथियार बरामद

सूरजपुर पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार, लूट के 78,000 रुपये और अवैध हथियार बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र में आज पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। घटना तब शुरू हुई जब सूरजपुर पुलिस जैतपुर गोलचक्कर पर नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, 130 मीटर रोड से काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत पीछा करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और बाकी दो को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान पकड़ लिया। घायल बदमाश की पहचान हीरा उर्फ छोटे के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र का निवासी है। अन्य दो बदमाशों की पहचान नितिन उर्फ मोगली और फरमान के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट के 78,000 रुपये नगद, एक स्प्लैंडर मोटरसाइकिल, और तीन अवैध तमंचे बरामद किए हैं।

पूछताछ में बदमाशों ने कबूला कि उन्होंने 13 दिन पहले साकीपुर में शराब के सैल्समैन से 2,48,600 रुपये लूटे थे, जिसमें से 78,000 रुपये बरामद कर लिए गए हैं। इस लूट की योजना नितिन उर्फ मोगली ने बनाई थी, जबकि हीरा उर्फ छोटे, फरमान और पंकज बैसला उर्फ बादशाह ने इसे अंजाम दिया था। पंकज बैसला उर्फ बादशाह अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही जारी है। पुलिस का यह साहसिक कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *