Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Elections: दिल्ली पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर की अहम बैठक

Delhi Elections
Delhi Elections: दिल्ली पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर की अहम बैठक

Delhi Elections: दिल्ली पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर की अहम बैठक

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Elections: आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए साउथ रेंज में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित आर्य ऑडिटोरियम में हुई, जिसमें साउथ ईस्ट जिले के वरिष्ठ अधिकारी और सभी थानों के एसएचओ शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता ज्वाइंट सीपी संजय कुमार जैन और डीसीपी रवि कुमार ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के लिए ठोस योजना तैयार करना था। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे चुनाव के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। बैठक में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन (एमडब्ल्यूए) के सदस्य भी शामिल हुए। पुलिस ने उनसे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव लिए और भरोसा दिलाया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा।

पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि चुनाव के दिन संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या हिंसा को रोका जा सके। बैठक में पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे दिल्ली पुलिस के “आंख, कान और नाख” बनें और किसी भी अनहोनी को समय रहते रोकने में सहयोग करें।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें