Noida Crime: आधी रात को गोलियों से गूंज उठा नोएडा, सेक्टर 58 थाना पुलिस और बदमाशों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़

आधी रात को गोलियों से गूंज उठा नोएडा, सेक्टर 58 थाना पुलिस और बदमाशों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा सेक्टर 58 की पुलिस ने मुठभेड़ में ठक-ठक गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. यह मुठभेड़ आधी रात को हुई है. बदमाश बलेनो कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे. इस बीच पुलिस ने उन्हें घेर लिया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की. मुठभेड़ के दौरान ठक-ठक गैंग का शातिर आहद पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसके अन्य दो साथी फरार हो गए. पुलिस ने उनके पास से एक लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन ओर एक देशी कट्टा बरामद किया है. मुठभेड़ के दौरान 2 साथी फरार हो गए थे. लेकिन इस बदमाश के साथियों को कांबिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

बताया जा रहा है की बदमाश बड़े ही तरीके से गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटॉप मोबाइल फोन कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे. बदमाशों के पास से एक लैपटॉप पांच मोबाइल फोन, एक बलेनो कार, अवैध तमंचा व कारतूस जैसे उपकरण भी बरामद किए गए हैं. पुलिस द्वारा शातिर बदमाशों से पूछताछ कर अन्य अपराधों की भी जानकारी की जा रही है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img