हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय, नोएडा: हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय के अधिकारी से लूटा मोबाइल फोन, वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुई एफआईआर

अमर सैनी
हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय, नोएडा। बाइक सवार लुटेरों ने सेक्टर-73 स्थित हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) ओआईडीबी भवन के गेट पर खड़े अधिकारी से आईफोन लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश तेजी से बाइक दौड़ाते हुए सेक्टर-52 की तरफ भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित अधिकारी ने घटनाक्रम बताते हुए अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद थाना सेक्टर-113 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस को दी शिकायत अवनीश कुमार ने बताया कि वह नोएडा एक्सटेंशन की निराला एस्पायर सोसायटी में रहते हैं। वह 3 दिसम्बर को सेक्टर-73 स्थित अपने ऑफिस हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) ओआईडीबी भवन के गेट पर खड़े होकर आईफोन पर बात कर रहे थे। तभी पीछे से एक बाइक सवार दो बदमाश आए। इनमें से पीछे बैठे लड़के ने उनके हाथ से आईफोन छीन लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाते बदमाश तेजी से बाइक दौड़ाते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि बदमाश अपाची मोटरसाइकिल पर सवार थे। अवनीश ने पुलिस से आईफोन खोजने की गुहार लगाई है।

वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज
घटना के बाद पीड़ित अधिकारी अवनीश कुमार ने अपने साथ हुई घटनाक्रम का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में अपनीश आईफोन लूट को बताते हुए दिख रहे हैं। वीडियो और शिकायत कॉपी को एक किसान संगठन ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। वहीं, इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img