मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली कलम से वादा किया पूरा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली कलम से वादा किया पूरा

किडनी रोगियों को दी बड़ी राहत, हरियाणा सरकार वहन करेगी खर्च

हरियाणा सरकार ने किडनी रोगियों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सेवा की शुरू

वर्तमान में डायलिसिस सत्रों से गुजरने वाले सभी रोगियों को सीधे होगा लाभ

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़, 18 अक्तूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पदभार ग्रहण करते ही पहली कलम से किडनी रोगियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने प्रदेश में किडनी रोग से पीड़ित रोगियों के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त डायलिसिस सेवाओं को मंजूरी प्रदान की है। इस पहल से वर्तमान में डायलिसिस सत्रों से गुजरने वाले सभी रोगियों को सीधा लाभ होगा। इन सेवाओं के लिए होने वाले खर्च को हरियाणा सरकार वहन करेगी।

मुख्यमंत्री ने आज चण्डीगढ़ में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि डायलिसिस करवाने के लिए वर्तमान में एक मरीज को सरकारी अस्पतालों में प्रति सेशन औसतन 2500 रुपये तक खर्च करना पड़ता है। इस प्रकार, डायलिसिस का यह खर्च 20 से 25 हजार रुपये तक भी पहुंच जाता है। अब सरकार द्वारा मुफ्त डायलिसिस सेवा मिलने से मरीजों को इस भारी खर्च से बड़ी राहत मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि सरकार की इस पहल से आमजन की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच बढ़ाने और जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने की दिशा में बल मिलेगा। इस पहल से रोगियों और उनके परिवारों पर वित्तीय बोझ में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। वर्तमान में यह सेवा 20 जिला अस्पतालों – पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर में बहादुरगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद व कैथल में उपलब्ध है। इसके अलावा, 3 मेडिकल कॉलेजों- करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, नूंह में शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज तथा पंडित भगवत दयाल शर्मा मेडिकल कॉलेज, रोहतक में यह सुविधा उपलब्ध है। जल्द ही इस सुविधा का विस्तार प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में किया जाएगा। यह सेवा राज्य के सभी आगामी मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य सुविधाओं तक भी विस्तारित की जाएगी।

——

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img