नोएडा प्राधिकरण पर हल्ला बोल, किसानों ने तोड़ा पुलिस बैरिकेड

अमर सैनी

नोएडा। विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा के किसानों ने गुरुवार को नोएडा प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान किसानों ने नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए किसानों ने प्राधिकरण के गेट पर लगा लगाए पुलिस बैरिकेड को भी तोड़ दिया। किसी तरह मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया।

नोएडा प्राधिकरण पर यह प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन मंच के बैनर तले हो रहा है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों का शोषण किया है। नोएडा प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहण करते समय किसानों के साथ किए गए समझौते और सेटलमेंट को पूरा नहीं किया। बीकेयू मंच यह सुनिश्चित करेगा कि 81 गांवों के सभी किसानों को उनका हक मिले।
दोपहर 12 बजे सभी किसान हरौला सेक्टर-5 के बारात घर पहुंचे। पहले सभी किसान हरौला के बारात घर से एकत्र हुए और नोएडा प्राधिकरण तक पैदल मार्च कर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र के 81 गांवों के किसानों के मुख्य समझौतों की मांग की है। इसमें जिन किसानों को मूल 5 प्रतिशत के प्लॉट नहीं मिले हैं। उन सभी किसानों को मूल 5 प्रतिशत के प्लॉट दिए जाएं। जिन किसानों के लिए कोर्ट का आदेश आया है। उन सभी किसानों को 5 प्रतिशत अतिरिक्त प्लॉट या पैसा दिया जाए। सभी 81 गांवों को सेक्टरों की तर्ज पर विकसित किया जाए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img