Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नोएडा प्राधिकरण, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण की टीम पर हमला, वीडियो वायरल

नोएडा प्राधिकरण, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण की टीम पर हमला, वीडियो वायरल
नोएडा में दबंगों ने पुलिस के सामने ही प्राधिकरण की टीम के साथ मारपीट की। घटना 3 दिसम्बर की शाम की है।

अमर सैनी

नोएडा प्राधिकरण, नोएडा। नोएडा में दबंगों ने पुलिस के सामने ही प्राधिकरण की टीम के साथ मारपीट की। घटना 3 दिसम्बर की शाम की है। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि प्राधिकरण के वर्क सर्किल-8 के सहायक प्रबंधक ने इस संबंध में थाना सेक्टर-39 पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया है।
पुलिस को दी शिकायत नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-8 के सहायक प्रबंधक सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि वह 3 दिसंबर को अपनी टीम के साथ सेक्टर-45 में चल रहे एक अवैध रेस्टोरेंट को बंद कराने पहुंचे थे। सीलिंग की कार्यवाही के दौरान रेस्टोरेंट के एक गेट को बंद कर दिया गया था। जबकि दूसरे गेट को सील किया जाना बाकी था। इसी दौरान शाम करीब 5:45 बजे अवैध रेस्टोरेंट के आवंटी सुरेंद्र प्रधान करीब 55 लोगों को लेकर मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि सुरेंद्र प्रधान और उसके साथियों ने प्राधिकरण की टीम को कार्यवाही करने रोक दिया और गाली-गलौच के साथ हाथापाई शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने प्राधिकरण की टीम के साथ मारपीट की। उनके साथ आई प्राधिकरण की पुलिस ने उन्हें किसी तरह आरोपियों से उन सभी को बचाया।
प्राधिकरण की गाड़ी पर बरसाए डंडे
वर्क सर्किल-8 के सहायक प्रबंधक सुरेंद्र कुमार वर्मा ने का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने प्राधिकरण की गाड़ी पर डंडे बरसाते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर मौजूद प्राधिकरण के पुलिसकर्मियों द्वारा आरोपियों को समझाकर उन्हें अलग किया गया है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने घटना वाले दिन ही पुलिस से इसकी शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं, इस मामले में थाना सेक्टर-39 प्रभारी निरीक्षक को कई बार कॉल कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई। लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें