नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से रक्षाबंधन पर 291 बस के अतिरिक्त फेरे शुरू

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से रक्षाबंधन पर 291 बस के अतिरिक्त फेरे शनिवार से शुरू किए गए हैं। अन्य दिनों की तुलना में बसों में यात्रियों की संख्या अधिक रही। सभी बसें पूरी भरकर अपने गंतव्य को निकल रही थीं। डिपो अधिकारियों के अनुसार मेरठ, आगरा और अलीगढ़ रूट की बसों में सवारियों की संख्या सबसे ज्यादा रही।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में 291 बस हैं। इनमें नोएडा डिपो में बसों की संख्या 171 है। रक्षाबंधन के मद्देनजर यात्रियों को सुविधा देने के लिए दोनों डिपो से बस के अतिरिक्त फेरों की सुविधा शुरू की गई है। यह सुविधा 22 अगस्त तक जारी रहेगी। लखनऊ के लिए जहां एक बस नोएडा डिपो से निकलती थी, वहीं अब बसों की संख्या बढ़ाकर चार कर दी गई है। इसके अलावा आगरा मेरठ और अलीगढ़ रूट पर भी बसों की संख्या बढ़ाई गई है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि शासन की ओर से जारी निर्देशानुसार 17 अगस्त से 22 अगस्त तक डिपो से 24 घंटे बस मिलेंगी। सूचना केंद्र सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक कार्यरत रहेगा। इसमें लोग बसों से संबंधित सूचना प्राप्त कर सकते हैं। 19 अगस्त को रक्षाबंधन है ऐसे में 18 अगस्त की रात 12 से लेकर 19 अगस्त की रात 12 बजे तक बहनों को रोडवेज बसों में निशुल्क सफर की सुविधा दी जाएगी। इसमें ईटीएम मशीन से बहनों के लिए जीरो राशि का टिकट जारी किया जाएगा। वहीं, रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए मोरना से नोएडा डिपो और सेक्टर 37 में अन्य दिनों की तुलना में यात्रियों की संख्या अधिक रही। अधिकारियों के अनुसार संभावना है कि रविवार को और अधिक यात्रियों की भीड़ होगी। बहनों को भीड़ में सीट मिलने में न दिक्कत तो इसके लिए चालक और परिचालक को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यात्रियों को बेहतर व्यवस्था देने के लिए चालक और परिचालकों का अवकाश इमरजेंसी स्थितियों को छोड़कर निरस्त कर दिया गया है। छह दिन के लिए प्रोत्साहन राशि योजना लागू कर दी गई है। इसमें लगातार काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img