ग्रेटर नोएडा, नोएडा: बिना दुल्हन वापस लौटी बारात

अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में नाबालिग की शादी की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और शादी रुकवा दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान ग्रामीणों को पुलिस से नोंक झोंक भी है। लेकिन बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। मामला मंगलवार रात का है

जानकारी के मुताबिक बारात खुर्जा देहात के सोंडा हबीबपुर गांव से थाना रबूपुरा क्षेत्र के आछेपुर गांव में आई थी। बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं और शादी की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान किसी ने चाइल्ड केयर को नाबालिग की शादी की सूचना दे दी। चाइल्ड केयर ने इसकी सूचना रबूपुरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और जांच की। पता चला कि लड़की की उम्र शादी योग्य नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने शादी समारोह रुकवा दिया।बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों व बारातियों के बीच काफी कहासुनी भी हुई। शादी को लेकर काफी हंगामा भी हुआ। बाद में लड़की की कम उम्र का हवाला देकर शादी रुकवा दी गई। इसके चलते दूल्हे को बिना दुल्हन के ही खाली हाथ लौटना पड़ा।

शिकायत नहीं की
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शादी नहीं हो सकी, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img