Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Delhi: दिल्ली में नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद करने की मांग तेज़

Delhi: दिल्ली में नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद करने की मांग तेज़

रिपोर्ट: रवि डालमिया

नवरात्रि के अवसर पर दिल्ली में मीट की दुकानें और होटल बंद करने की मांग जोर पकड़ रही है। गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने बिना लाइसेंस चल रही मांस और मछली की दुकानों को बंद करने की मांग उठाई। दूसरी ओर, व्यापारी भी नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानों को स्वेच्छा से बंद करने की अपील कर रहे हैं।

शकरपुर इलाके में सनातन सम्मान रक्षा समिति ने एक मार्च निकालकर लोगों से नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें और होटल बंद करने की अपील की। इस मार्च का नेतृत्व स्थानीय भाजपा पार्षद रामकिशोर शर्मा ने किया, जिन्होंने पोस्टर-बैनर के साथ क्षेत्र में मीट और बिरयानी की दुकानों का दौरा किया और दुकानदारों से नवरात्रि के दौरान दुकानें बंद रखने का अनुरोध किया।

रामकिशोर शर्मा ने कहा कि सनातन सम्मान रक्षा समिति की ओर से शकरपुर क्षेत्र में कच्चा-पक्का मीट बेचने वाले और बिरयानी-मोमोज विक्रेताओं से अपील की गई कि वे नवरात्रि के दौरान अपनी दुकानें बंद रखें, ताकि हिंदू समाज की आस्था को ठेस न पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि उनकी इस अपील को क्षेत्र के अधिकांश दुकानदारों ने स्वीकार कर लिया है और वे नवरात्रि के दौरान अपनी दुकानें बंद रखेंगे।

शर्मा ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक आदेश के तहत नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद कराई जाती हैं, और अगले साल से इसी तर्ज़ पर दिल्ली में भी ऐसा ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार भी इस दिशा में कदम उठा रही है। दूसरी ओर, दुकानदारों का कहना है कि वे प्रशासन के आदेशों का पालन करेंगे। उनका कहना है कि वे आमतौर पर नवरात्रि के दौरान अपनी दुकानें स्वेच्छा से बंद रखते हैं।

गौरतलब है कि नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानों को बंद करने की मांग लगातार उठ रही है और भाजपा विधायक भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा रहे हैं। हालांकि, अभी तक प्रशासन की ओर से नवरात्रि में मीट की दुकानों को बंद करने को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें