प्राधिकरण दफ्तर, नोएडा: प्राधिकरण दफ्तर के अंदर हुई अभ्रदता तो कर्मचारी करेंगे विरोध

अमर सैनी

प्राधिकरण दफ्तर, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर में मंगलवार को अधिकारियों-कर्मचारियों से हुई अभ्रदता मामले में प्राधिकरण की नोएडा एम्पलाइज एसोसिशन की बुधवार को बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर कोई भी शख्स प्राधिकरण दफ्तर के अंदर किसी अधिकारी-कर्मचारी अभ्रदता करता है तो उसका सभी कर्मचारी मिलकर विरोध करेंगे। इस संबंध में ओएसडी को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक पत्र भी सौंपा।

सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण के दफ्तर में एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक के बारे में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि मंगलवार को प्राधिकरण में दफ्तर के अंदर अधिकारियों-कर्मचारियों से कुछ लोगों द्वारा अभ्रदता किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटनाक्रम सही नहीं था। हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन वह सभ्यता के दायरे में होना चाहिए। अब निर्णय लिया गया है कि अगर कोई भी शख्स प्राधिकरण दफ्तर के अंदर किसी से अभ्रदता करता है तो उसका सभी कर्मचारी मिलकर विरोध करेंगे। प्राधिकरण दफ्तर के बाहर अगर कोई घटनाक्रम होता है तो उसमें एसोसिएशन हस्तक्षेप नहीं करेगी।

कर्मचारियों की आम सभा 3 जनवरी को

नोएडा प्राधिकरण की एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि कर्मचारियों की आम सभा 3 जनवरी को होगी। यह मुख्य प्रशासनिक भवन में होगी। इसमें एसोसिएशन की तरफ से किए गए काम और भविष्य में में जो काम किए जाने हैं, उनका ब्योरा रखा जाएगा। कर्मचारियों के हित में काफी काम कराए गए हैं, जो बच गए हैं उनको हर हाल में पूरा कराया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img