GTB Hospital: विजेंद्र गुप्ता का निर्माणाधीन ICU अस्पताल का दौरा, दिल्ली सरकार पर देरी और भ्रष्टाचार का आरोप

GTB Hospital: विजेंद्र गुप्ता का निर्माणाधीन ICU अस्पताल का दौरा, दिल्ली सरकार पर देरी और भ्रष्टाचार का आरोप

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में निर्माणाधीन आईसीयू अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के निर्माण में हो रही देरी पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। गुप्ता का कहना है कि यह अस्पताल फरवरी 2022 तक बनकर तैयार हो जाना चाहिए था, लेकिन अब 2024 समाप्ति की ओर है और इमारत की स्थिति खंडहर जैसी हो गई है।

विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार दो करोड़ दिल्लीवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने में विफल रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने दिल्ली को लगभग 2,406 करोड़ रुपये दिए हैं, लेकिन दिल्ली सरकार इनका उपयोग नहीं कर रही है। साथ ही, गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।

गुप्ता ने दिल्ली सरकार से स्पष्ट जवाब देने की मांग की है कि आखिर क्यों दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए आवंटित धन का उपयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा इस मुद्दे पर आंदोलन करेगी और दिल्ली की जनता को उनके स्वास्थ्य अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img