महिला अधिवक्ता को जान से मारने की कोशिश, कार से स्कूटी में मारी टक्कर

अमर सैनी
नोएडा।ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र में एक महिला अधिवक्ता को बीच सड़क पर जान से मारने की कोशिश की गई है। पीड़िता का आरोप है कि एक कार सवार व्यक्ति ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना में उसे काफी चोट आई है। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।

जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता सुमन जायसवाल परिवार के साथ कृष्णा होम्स सेक्टर-73 नोएडा में रहती हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह सूरजपुर स्थित एसीजेएम कोर्ट में एक केस की पैरवी कर रही हैं। जब वह केस की तारीख पर अपनी स्कूटी से सूरजपुर कोर्ट जा रही थी तो बीच रास्ते में गौर सिटी गोल चक्कर के पास एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें भी चोटें आई। पीड़िता ने बताया कि कार सवार का नाम आशुतोष पाठक है। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमे को बंद करने के लिए उनको डराया धमकाया जा रहा है। आए दिन उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जाती रही है।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img