Faridabad Crime: फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी में चोरों ने दो दुकानों में की चोरी, कॉलोनी में दहशत

Faridabad Crime: फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी में चोरों ने दो दुकानों में की चोरी, कॉलोनी में दहशत

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी में बीती रात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर सामान चुरा लिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले एक परचून की दुकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़ा और लगभग 35,000 रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। इसके बाद, पास में ही स्थित एक हेयर कटिंग सैलून का भी ताला तोड़कर गल्ले से 2,500 रुपये नकद ले गए।

इस घटना के बाद से कॉलोनीवासियों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। दोनों दुकानदारों ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img