ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गरजा बाबा का बुलडोजर

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सैनी और सुनपुरा गांव में मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। दोनों गांवों में मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब 500 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
मंगलवार को सैनी और सुनपुरा गांव में प्राधिकरण की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। टीम ने बुलडोजर के जरिए दोनों गांवों में प्राधिकरण के जमीन पर कराए गए अवैध अतिक्रमण ढहा दिया। इन दोनों गांवों में बड़े पैमाने पर प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कालोनी बसाने का कार्य चल रहा था। कई बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी भू-माफियाओं द्वारा कार्य कराया जा रहा था। जिसके बाद मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने सैनी और सुनपुरा गांव पहुंचकर अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया।

हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब 500 करोड़ रुपये है। इस जमीन पर प्राधिकरण द्वारा इंडस्ट्री लगाई जाएगी। जिसके बाद हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेगा। बताया जा रहा है कि जल्द ही प्राधिकरण की तरफ से इस पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img