उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida suicide: ग्रेटर नोएडा पार्क में युवक फंदे से लटका मिला, शराब और नमकीन बरामद

Greater Noida suicide: ग्रेटर नोएडा पार्क में युवक फंदे से लटका मिला, शराब और नमकीन बरामद

नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना चिपियाना गांव के रुद्रा निर्माणाधीन बिल्डिंग के सामने स्थित पार्क में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान झबरी थाना, हरगांव जिला सीतापुर निवासी रुचित कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह लगभग 6 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि युवक ने पार्क में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। युवक अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था और दिहाड़ी मजदूरी करता था। परिजन के अनुसार, युवक के पिता भी दिहाड़ी कामगार हैं। परिवार में उसके दो भाई और तीन बहनें हैं।

घटनास्थल पर खाली शराब की बोतलें और नमकीन के पैकेट पड़े मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक ने शराब के नशे में यह कदम उठाया। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घटना के बाद परिजन अत्यधिक दुखी हैं और उन्होंने शव को अपने गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया।

एसीपी सेंट्रल नोएडा पवन कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक परिजन की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players