Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: UP International Trade Show: ट्रैफिक रूट प्लान जारी, भारी वाहनों की नो-एंट्री

उत्तर प्रदेश, नोएडा: UP International Trade Show: ट्रैफिक रूट प्लान जारी, भारी वाहनों की नो-एंट्री
गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के चलते 24 से 29 सितंबर 2025 तक ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग योजना जारी की है

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के चलते 24 से 29 सितंबर 2025 तक ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग योजना जारी की है. इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित इस मेगा इवेंट में देश-विदेश से मेहमानों के आने की संभावना है. इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष सुरक्षा और आवागमन व्यवस्था लागू की है. प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे.

सुबह 7 से रात 11 बजे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एक्सपोमार्ट के आसपास भारी (हेट) मध्यम (एलएमवी) और हल्के (एलटीवी) मालवाहन का प्रवेश बंद रहेगा. हालांकि, दूध, फल-सब्जी व मेडिकल वाहनों को छूट दी गई है.हिंडन कट से सेवा मार्ग होते हुए संस्कृति मंत्रालय तिराहा पुस्ता रोड एक्यूरेट कॉलेज तिराहा नासा (बड़ा) गोलचक्कर पार्किंग पहुंच सकेंगे. गलगोटिया कट से एक्सप्रेसवे एक्सपोमार्ट गोलचक्कर नासा गोलचक्कर पार्किंग आ सकते है. सूरजपुर परीचैक जगतफार्म ईशान कॉलेज से शारदा गोलचक्कर नासा गोलचक्कर होते हुए पार्किंग तक पहुंच सकते है.

बाहर निकलने के लिए मार्ग

एक्सपो मार्ट से बाहर निकलने पर पार्किंग स्थल से वाहन शारदा एलजी सूरजपु होते फेस-2 से नोएडा की तरफ जाएंगे. दिल्ली और गाजियाबाद जाने वाले वाहन शारदा एलजी गोलचक्कर साकीपुर दादरी की तरफ निकाले जाएंगे.

एक्सप्रेस वे के लिए रहेगा यह रूट

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के लिए सिरसा गोलचक्कर से प्रवेश कर सकेंगे. यमुना एक्सप्रेस वे के लिए आईटीबीपी पी-3 गोलचक्कर से जीरो पॉइंट यमुना एक्सप्रेस वे पहुंच सकते है.

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

भारी वाहनों के लिए चिल्ला बॉर्डर से यूटर्न लेकर एनएच 24-91 व ईस्टर्न पेरिफेरल से गंतव्य की तरफ जाएंगे. डीएनडी व कालिंदी कुंज बॉर्डर पर यूटर्न लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल या एनएच 91 की तरफ जा सकते है.

Parichowk की विशेष व्यवस्था

बस यात्रियों के लिए पीक एंड ड्रॉप के लिए Parichowk मेट्रो से पहले सर्विस रोड से उतरकर अंसल प्लाजा पार्किंग अल्फा गोलचक्कर डेल्टा आईटीबीपी पी-3 आईएफएस विला होते हुए एक्सप्रेसवे पर जाएंगे.

हेल्पलाइन नंबर और सुझाव

किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते है. ट्रैफिक पुलिस ने शहर के लोगों से अपील की है कि किसी भी दशा में जाम से बचने के लिए समय से निकले, ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का प्रयोग करें और वैकल्पि मार्गाें का पालन करें.

विजय वर्मा ने पायल कपाड़िया की कान्स जीत पर गजेंद्र चौहान की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया: ‘करवा ली बेज़ाती?’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें