उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida Industrial Model: बिहार शहरी विकास विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेनो का किया दौरा

Greater Noida Industrial Model: बिहार शहरी विकास विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेनो का किया दौरा

नोएडा। बिहार सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य बिहार में प्रस्तावित औद्योगिक टाउनशिप के विकास के लिए ग्रेटर नोएडा जैसे सफल औद्योगिक मॉडल का अध्ययन करना था। औद्योगिक टाउनशिप की योजना को धरातल पर उतारने के लिए जमीन अधिग्रहण, नियोजन, इंफ्रास्ट्रक्चर और आवंटन प्रक्रिया को समझने के उद्देश्य से यह दौरा किया गया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तृत बैठक की। इस बैठक में जमीन अधिग्रहण से लेकर औद्योगिक भूखंडों के आवंटन तक की पूरी प्रक्रिया, नियम और नीतियों पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। बैठक में एसीईओ सुनील कुमार सिंह, एसीईओ प्रेरणा सिंह, एसीईओ सुमित यादव, महाप्रबंधक वित्त स्वतंत्र गुप्ता, प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा, ओएसडी नवीन कुमार सिंह, प्रबंधक अरविंद मोहन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल को ग्रेटर नोएडा और आईआईटीजीएनएल के इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक नियोजन, बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम और पारदर्शी आवंटन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। भूलेख विभाग की ओर से जमीन अधिग्रहण से जुड़ी सभी कानूनी धाराओं, किसानों को मिलने वाले मुआवजे और लाभों की जानकारी साझा की गई। वहीं नियोजन विभाग ने मास्टर प्लान, सेक्टर लेआउट, बिल्डिंग बायलॉज और शहरी बसावट से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया।

परियोजना विभाग ने ग्रेटर नोएडा में विकसित विश्वस्तरीय सड़कों, ड्रेनेज, सीवरेज, बिजली और जल आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी दी। वित्त विभाग के महाप्रबंधक स्वतंत्र गुप्ता ने प्राधिकरण का वित्तीय मॉडल प्रस्तुत करते हुए बताया कि किस तरह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को स्ववित्त पोषित बनाया गया है। उद्योग विभाग की ओर से ग्रेटर नोएडा में लागू औद्योगिक नीतियों, निवेशकों को मिलने वाली सुविधाओं और सरल आवंटन प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया।

बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का भ्रमण भी किया। यहां उन्हें प्लग एंड प्ले सिस्टम, वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, 24 घंटे बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं की जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा और आईआईटीजीएनएल के सुव्यवस्थित इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास मॉडल की सराहना की।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि ग्रेटर नोएडा से प्राप्त अनुभव और जानकारी बिहार में औद्योगिक टाउनशिप के लिए नीति निर्माण और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में बेहद उपयोगी साबित होगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players