Valentine Week Rose Day: नोएडा में गुलाबों से सजा बाजार, रिश्तों में आएगी प्यार और गर्माहट

Valentine Week Rose Day: नोएडा में गुलाबों से सजा बाजार, रिश्तों में आएगी प्यार और गर्माहट

नोएडा। जिन जोड़ों को लंबे समय से इंतजार था, वह पल आखिरकार आ गया है। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और इसके पहले दिन रोज डे पर आज हर तरफ गुलाब ही गुलाब नजर आ रहे हैं। शनिवार को लोग अपने पार्टनर, दोस्तों और खास लोगों को गुलाब का फूल देकर अपने जज़्बात जाहिर करेंगे। शुक्रवार से ही नोएडा के बाजारों में वेलेंटाइन वीक का रंग दिखाई देने लगा था। अट्टा मार्केट, इंदिरा मार्केट, ब्रह्मपुत्र मार्केट और सेक्टर-18 जैसे प्रमुख बाजार रंग-बिरंगे गुलाब, गिफ्ट और प्यार भरे कार्डों से गुलजार नजर आए।

शहर के मॉल और स्थानीय बाजारों में गुलाब के साथ-साथ ग्रीटिंग कार्ड, टेडी, चॉकलेट और अन्य गिफ्ट आइटम्स की भी अच्छी बिक्री देखी जा रही है। दुकानों को खास तौर पर सजाया गया है ताकि युवा वर्ग और कपल्स को आकर्षित किया जा सके। रोज डे के साथ ही वेलेंटाइन वीक का माहौल पूरे शहर में रोमांटिक होता जा रहा है।

सेक्टर-18 में गुलाब की दुकान लगाने वाले मनीष का कहना है कि इन दिनों अलग-अलग रंगों के गुलाब की मांग काफी बढ़ गई है। रेड गुलाब सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है, क्योंकि इसे सच्चे प्यार का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने बताया कि एक गुलाब की कीमत करीब 50 रुपये है, जबकि गुलदस्ते में फूलों की संख्या और रंग के अनुसार कीमत तय की जा रही है। वहीं सेक्टर-27 में फूलों की दुकान चलाने वाले कार्तिक ने बताया कि लोग अब होम डिलिवरी की सुविधा भी ज्यादा ले रहे हैं। वेलेंटाइन वीक के दौरान 7 फरवरी से 14 फरवरी तक ऑर्डर लगातार बढ़ते रहते हैं और इस बार भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

गुलाब के अलग-अलग रंगों का अपना खास मतलब होता है। रेड गुलाब सच्चे प्यार का प्रतीक माना जाता है, ऑरेंज गुलाब इच्छा और आकर्षण को दर्शाता है, जबकि पिंक गुलाब रोमांस और प्रशंसा का संदेश देता है। येलो गुलाब दोस्ती का प्रतीक है और व्हाइट गुलाब पवित्रता और सादगी को दर्शाता है। इसी वजह से लोग अपने रिश्ते के हिसाब से गुलाब का रंग चुन रहे हैं।

दुकानदारों के अनुसार गुलाबों की कीमत भी रंग के हिसाब से अलग-अलग है। रेड गुलाब करीब 50 रुपये में मिल रहा है, जबकि व्हाइट और पिंक गुलाब 60 रुपये तक बिक रहे हैं। लाइट पिंक, डार्क पिंक और ऑरेंज गुलाब की कीमत करीब 40 रुपये बताई जा रही है। वेलेंटाइन वीक जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, कीमतों में हल्का बदलाव भी संभव है।

रोज डे से शुरू होने वाला यह खास सप्ताह 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर खत्म होगा। इस दौरान प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टैडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे जैसे खास दिन भी मनाए जाएंगे। कुल मिलाकर नोएडा में वेलेंटाइन वीक ने प्यार, गुलाब और तोहफों के साथ रिश्तों में नई गर्माहट भर दी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img